गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ो एवं ताशे के साथ साथ निकली कलश यात्रा यज्ञ स्थल बरवा बाबू स्थित मन्दिर से हर हर महादेव का जयघोष करते के साथ युवक हाथों में ध्वज पताका लिए हुए जय घोष करते हुए चल रहे थे।ढोल नगाड़ा और ताशो की धुन पर थिरकते हुए युवक और कन्याएं इस कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।कलश यात्रा बरवा बाबू गांव से होते हुए कलश में जल भरने के लिए प्राचीन सम्मै माता मंदिर रिठियां पिपराइच चीनी मिल स्थित जलाशय के पहुंची।वहां से कलश में जल जल भरकर कन्याएं यज्ञ स्थल पर पहुंची।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सम्राट सिंह ने बताया की प्रतिदिन रामलीला तथा प्रवचन के कार्यक्रम होंगे तथा इस यज्ञ में कथावाचक मंदाकिनी अपने प्रवचन के माध्यम से पूरे इलाके को भक्ति से सराबोर करेंगी।यज्ञ 22 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023 तक चलेगा और 30 मार्च को ही इस यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा अंतिम दिन महा भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। यज्ञाचार्य हरिश्चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में यज्ञ निर्बाध रूप से चलेगा।
कलश यात्रा में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान आशा सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सम्राट सिंह,अभय सिंह,राधेश्याम सिंह प्रधान घोड़ा देऊर,सन्तोष तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…