News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: तूफानी निषाद बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 14, 2023  |  2:20 PM

105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: तूफानी निषाद बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
अहिरौली बाजार/कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली विकासखंड के गांव मुंडेरा बाबू निवासी तूफानी  निषाद को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया है। तूफानी निषाद पार्टी की स्थापना काल से समाजवादी पार्टी के सदस्य पद से लेकर जिला सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तथा महाराजगंज जिले के प्रभारी के रूप में समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए उसे मजबूत करने का काम किया है।
अपने मनोनयन पर हर्ष जताते हुए समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष तूफानी निषाद ने कहा कि मैं सदा तन मन से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया हूं इसलिए पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नीतियों को पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।पिछड़े वर्ग दलित अल्पसंख्यक के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
उनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हीरालाल प्रजापति,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला सचिव राम परसन सिंह, जितेंद्र तिवारी,सुमंत तिवारी, विनोद निषाद सहित पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी है।

आपके लिए और..- अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking