News Addaa WhatsApp Group Join करें

दर्जनों चोरियों की खुलासा करने में फिसुड्डी अहिरौली बाजार की पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2023  |  6:47 PM

885 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दर्जनों चोरियों की खुलासा करने में फिसुड्डी अहिरौली बाजार की पुलिस

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। अहिरौली बाजार की पुलिस चोरियों की खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है।एक तरफ प्रदेश सरकार पुलिस को हर स्तर पर बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।बावजूद इसके अहिरौली बाजार की पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। पुलिस की निष्क्रियता यह है कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई दो दर्जन से अधिक चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लग सकी है। इससे चोरों का हौसला बुलंद है। वहीं एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में भय व्याप्त है। एक तरफ जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल लगातार अभियान चला कर अपराधियों की कमर तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। और अपराध पर पूर्ण रूप से विराम से विराम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। तो वहीं अहिरौली बाजार थाने की पुलिस उनके मनसूबे पर पानी फेरने का कार्य कर रही है। जिससे पुलिस महकमे की किरकिरी होती नजर आ रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बीते 11दिसंबर को घोड़ादेऊर निवासी वकील कन्नौजिया की पंम्पसेट चोरी हुई,बीते दिनांक 21 दिसंबर की रात मुजडिहा में राजकिशोर कन्नौजिया के घर का ताला तोड़कर हजारों के कपड़े गहने की चोरी,बीते दिनांक सोहरौना निवासी वेद पाण्डेय और रामपुर निवासी करुणाकर मिश्रा की पंम्पसेट चोरी,बीते दिनांक 28 दिसंबर को बरडीहा निवासी मुन्ना कन्नौजिया की ट्रैक्टर की बैटरी चोरी,बीते दिनांक 13 नवंबर को जगदीशपुर निवासी राकेश प्रजापति की पंम्पसेट चोरी,18 नवंबर को टीकर चौराहे पर एक ही रात में तीन गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी,बीते दिनांक 27 नवंबर की रात जगदीशपुर और महुअवा खुर्द चौराहे पर दर्जनों गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी,बीते दिनांक 29 जून को बरडीहा निवासी रितेश सिंह के डीजे की दुकान में 70 हजार रुपए की मशीन की चोरी,बीते दिनांक 27/12/2022 बंशराज सिंह इंटर कालेज लखिमा में चोरी की असफल प्रयास हुई थी।आदि घटनाओं को खुलासा करना तो दूर है।सुराग भी नहीं लगा सकी लगातार हुई इन घटनाओं से अहिरौली बाजार की पुलिस के कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking