अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम मुजहना में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली ने विद्युत पोल में ठोकर मार दी जिससे सैकड़ों घरों की सप्लाई बाधित हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत उप केंद्र बरौली के बलुआ फिडर से विद्युत आपूर्ति संचालित होती है।एक ट्रैक्टर ने मुजहना गांव के पास बिजली के पोल में ठोकर मार दी और बिजली का पोल टूट गया जिसके बाद से घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तभी किसी ने इसकी सूचना विद्युत उप केंद्र बरौली को दिया इसके बाद सप्लाई काटी गई और बिना बिजली का पोल लगाए विद्युत विद्युतकर्मियों द्वारा विद्युत आपूर्ति शुरू करने का प्रयास जारी कर दिया गया। ग्रामीणों को कहना है कि इस उमस भरी गर्मी में रात गुजारना बड़ी मुश्किल है।
इस संबंध में बरौली विद्युत उप केंद्र के जेई प्रदीप शर्मा ने बताया अगले दिन पोल की व्यवस्था कर दी जाएगी।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…