News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाज़ार: पंचर की दुकान में हुई भीषण चोरी, चोरी की घटना हुई सीसीटीवी कैमरे कैद।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 29, 2021  |  2:33 PM

1,354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाज़ार: पंचर की दुकान में हुई भीषण चोरी, चोरी की घटना हुई सीसीटीवी कैमरे कैद।

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। आहिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुबुधिया खुर्द चौक पर एक पंचर की दुकान में चोरी हो गई। चोरी की घटना दुकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि मारुति कार से आये चोरों ने पंचर की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी सहित हजारों की कीमती सामान चुरा ले गए।साथ ही बगल में खड़ा टैक्ट्रर की बैट्री भी चोरो द्वारा उठा ले जाया गया।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां स्थान निवासी मनोज उर्फ भगवन्त प्रजापति गाड़ियों की पंचर बनाने व हवा भरने की दुकान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित सुबुधिया खुर्द चौक पर चलाते है। सोमवार को प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर बगल में सोने चले गये। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान में रखें बाक्स का भी ताला तोड़कर उसमें रखा एक हजार रूपए नगदी, तीन , राड, रिंच तथा बगल में खड़े टैक्ट्रर की बैट्री को चोर चुरा ले गये। दुकान के पीछे के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना फुटेज कैद हो गई है। घटना को अंजाम देने के लिए तीन की संख्या में चोर मौके पर मारूति कार से पहुंचे और दुकान के सामने खड़े टैक्ट्रर की बैट्री को चुराते दिखें। जाते वक्त दोबारा मारूति से उतर कर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दुकानदार द्वारा सुबह दे दी गई।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking