अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने महुई गांव के पास से एक नफर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के दिशानिर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जितेन्द्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम महुई थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर से शुक्रवार को महुई गांव के पास शक के बिना पर पूछताछ करने व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 124/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह , उप निरीक्षक राजेश कुमार ,हेडकास्टेबल सोनदेव यादव ,कांस्टेबल तुषार यादव धीरज कुमार , महिला कांस्टेबल किसमती शामिल रही।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…