News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाज़ार: मोनिका तिवारी ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 13, 2021  |  2:12 PM

1,324 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाज़ार: मोनिका तिवारी ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत।

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर ।समाजसेवी तथा हाटा विधानसभा की कद्दावर नेता मोनिका तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली में आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण कर घर लौटने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। गुरूवार को आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के समक्ष लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को मोनिका तिवारी के अपने प्रतिनिधि पति बशिष्ठ तिवारी के साथ कुसुम्हा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचते ही समर्थकों ने श्रीमती तिवारी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। समर्थको ने पार्टी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व तिवारी के जिन्दाबाद के नारे लगाया।समर्थको के स्वागत से अभिभूत मोनिका तिवारी ने कहा पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है। हम उसका पूरी तरह ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। पार्टी के मजबूती के लिए दिन रात एक कर दूंगी। हाटा विधानसभा की सम्मानित जनता के हक हकूक के लिए लड़ती रहूंगी।पार्टी लाइन पर चलते हुए जनता के लिए शिक्षा चिकित्सा और सुरक्षा मिले इस बात का पूरा ख्याल रखूंगी। किसी भी व्यक्ति के साथ क्षेत्र के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।युवाओं को शिक्षा और रोजगार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी।आज भाजपा शासन में जनता मंहगाई से त्रस्त है तो युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है ।कोरोना काल में समुचित इलाज व आक्सीजन न मिलने से बहुतों ने दम तोड़ा है।प्रदेश में गुण्डा राज कायम है ।बहूबेटिया सुरक्षित नही है। इस दौरान गंगादीन तिवारी अनुभव त्रिपाठी अनूप शर्मा गणेश ब्रह्मा मुबारक अली राजनाथ वैजनाथ सोनू मुन्ना बाबा शैलेश बाबा लल्लू श्रीवास्तव राजू मद्धेशिया अजीत सिंह अनिरुद्ध सिंह आदि समर्थक व ग्रामीण मौजूद रहे हैं

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking