News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ahiroli Bazar/अहिरौली बाज़ार: शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 28, 2022  |  4:12 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ahiroli Bazar/अहिरौली बाज़ार: शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा के अंतर्गत शैक्षिक उन्नयन और शैक्षिक समवर्धन के लिए शिक्षकों की आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय हाँसखोर मे आयोजित की गई | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एआरपी रेखा रामचंद्र ने एफएलएन ट्रेनिंग, साप्ताहिक क्विज, लाइब्रेरी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना, निपुण भारत, कक्षा 5 और 8 के बालिकाओं के सौ प्रतिशत नामांकन,स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन पर चर्चा करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।साथ ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्रों को विभिन्न परीक्षा मे सम्मिलित कराते हुए उचित सहयोग करने की बात भी कही।एआरपी मानवेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने विद्याज्ञान, और स्वच्छ विद्यालय पर चर्चा की साथ ही अध्यापको को विद्यालय मे शैक्षिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुझाव दिए।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

संकुल शिक्षक ऋचा सिंह ने बैठक और ट्रेनिंग के शैक्षिक महत्व को बताते हुए हंड्रेड डेज कैम्पन पर चर्चा करते हुए अभिभावक हेतु आदेशित कैलेंडर पर चर्चा करते हुए अध्यापक अभिभावक बैठक मे चर्चा करने के महत्व को बताया | संकुल शिक्षक सुरेश वर्मा ने विद्यालय के कार्यों और विभिन्न अनुदान के मदो के उपयोग पर चर्चा की | बैठक मे प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, नवीन श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सुनील कुमार, गौरव मैंनवाल,दीक्षा राय सहित अन्य उपस्थित रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking