अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में अपराधियों तथा अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा सुबोधिया खुर्द मोड़ के पास सघन जांच में कार से छिपा कर ले जायी जा रही 240 बोतल अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह साकिन बहुअकबरपुर जनपद रोहतक राज्य हरियाणा( उम्र 30 वर्ष)को गिरफ्तार किया।पकड़े गए शराब की कीमत लगभग एक लाख बीस हजार के करीब बताई जा रही हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
जांच करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेकानन्द यादव थाना अहिरौली बाजार, उ0नि0 राजेश,.का0 निर्भय कुमार सिंह,शुभम यादव,शिवम सिंह शामिल रहे।
— News Addaa (@news_addaa) January 13, 2022
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…