अहिरौली बाजार/कुशीनगर। जिले के थाना अहिरौली बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत खोट्ठा की बरदहिया और ग्राम सभा भैंसही में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर गेहूं की खड़ी कई एकड़ फसल चंद मिनटों में जलकर राख हो गई स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
सूत्रों की माने तो आग लगी दोनों जगहों पर किसी व्यक्ति का होना नहीं पाया गया जलते गेहूं से धुआं उठते देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया जिससे स्थानीय स्तर पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तत्काल लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जबकि फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। आगजनी स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा घटनास्थल पर पहुच पीड़ित किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार हाटा व राजस्व टीम को तत्काल प्रभाव से विधायक ने रिपोर्ट लगाने को निर्देशित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष घाटा उदय भान कुशवाहा संतोष श्रीवास्तव अमरीश पटेल अर्जुन गुप्ता आनंद धीरज राजन व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख pic.twitter.com/VE8M6c3dq1
— News Addaa (@news_addaa) April 16, 2022
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…