News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ajay Kumar Lallu Resigns: हार की जिम्मेदारी लेते हुए अजय कुमार लल्लू ने दिया यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2022  |  10:25 AM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ajay Kumar Lallu Resigns: हार की जिम्मेदारी लेते हुए अजय कुमार लल्लू ने दिया यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लल्‍लू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा और मंगलवार रात को इस पत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा था।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

‘हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे रहा हूं’: लल्लू ने ट्वीट किया, ‘विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।’ गांधी को लिखे पत्र में लल्लू ने कहा, ‘मैं अजय कुमार लल्लू अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सादर अवगत कराना चाहता हूं कि विगत दिनों प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने इस चुनाव में पूरी मेहनत और लगन से पार्टी के लिए काम किया और साथ ही संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाया।’

‘मैं पार्टी के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा’: लल्लू ने लिखा, ‘समय-समय पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमने संघर्ष किया, लेकिन इस चुनाव में हमें अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा, इस हार की मैं नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए अपने अध्यक्ष पद के दायित्व से इस्तीफा दे रहा हूं। आप सब ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, इसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा पार्टी के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा।’

सोनिया ने मांगा था 5 चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा: इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके।’

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की थी यूपी के नतीजों की समीक्षा: इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर चुनाव अभियान से संबंधित वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को समीक्षा की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान रही कमियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई्र इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, अराधना मिश्रा ‘मोना’ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

यूपी में हुए विधानसभा चुनावों में सिर्फ 2 सीटें जीत पाई कांग्रेस: यूपी में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 2 सीटों पर जीत मिली सिर्फ 2.33 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उसे 7 सीटों पर जीत के साथ 6.25 प्रतिशत मत मिले थे। पिछली 17वीं विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से चुनाव जीतीं जबकि महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी चुनाव जीते। कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से 2 बार से चुनाव जीत रहे अजय कुमार लल्‍लू खुद चुनाव हार गये और तीसरे नंबर पर चले गये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking