News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Chunav 2022: केजरीवाल की राह पर अखिलेश यादव, सपा की सरकार बनते ही 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का किया वादा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2022  |  3:06 PM

823 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Chunav 2022: केजरीवाल की राह पर अखिलेश यादव, सपा की सरकार बनते ही 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का किया वादा!

आम आदमी पार्टी की राह पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा के 2022 विधानसभा चुनाव जीतने और यूपी में सरकार बनाने के बाद 300 यूनिट घरेलू बिजली की आपूर्ति मुफ्त में दी जाएगी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहली घोषणा होगी, जो सपा के घोषणापत्र में शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि नया वर्ष गरीबों, किसानों और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशहाली लेकर आए, लेकिन यह तभी होगा जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि जैसै-जैसे हम चुनावों में आगे जाएगी, वैसे-वैसे नई घोषणा करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि जरा सी गलती के चलते ये अपने जानने वाले के घर में ही छापा डाल बैठे। बाद में सच्‍चाई का पता चला तो उन्‍होंने इज्‍जत बचाते हुए पुष्‍पराज जैन उर्फ पम्‍पी जैन के घर छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी।

उन्‍होंने कहा कि 2021 कैसा गुजरा है, यह हम सब जानते हैं। लोगों को पैदल अपने घर तक जाना पड़ा। ऑक्‍सीजन नहीं मिलने से कई लोग मर गए। समाजवादियों पर झूठे केस लगवाए गए। यह सब साबित करता है कि समाजवादी पार्टी से हारने के डर से भाजपा सरकार बौखला रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking