News Addaa WhatsApp Group Join करें

अखिलेश यादव ने छोड़ी आजमगढ़ से सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक! जानिए क्या हैं इसके मायने

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2022  |  2:34 PM

799 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिलेश यादव ने छोड़ी आजमगढ़ से सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक! जानिए क्या हैं इसके मायने

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खा ने आज लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है.  हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से तो आजम खान रामपुर सीट से विधायक बने हैं. ऐसे में दोनों को सांसदी या विधायकी में से एक छोड़नी थी.

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लोकसभा पहुंचे. यहां वह स्पीकर ओम बिरला से मिले और अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता बन सकते हैं. यानी अब बीजेपी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव सदन से लेकर सड़क की लड़ाई की अगुवाई करेंगे, जबकि आजम खान भी विधानसभा के सदस्य बने रहेंगे.

लोकसभा में 5 से 3 हुई सपा सांसदों की संख्या: अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद अगले छह महीने के अंदर आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा. लोकसभा में अब सपा के सांसदों की संख्या तीन हो गई है. मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, मुरादाबाद से एसटी हसन और संभल से शफीकुर्रहमा बर्क लोकसभा में सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

इस्तीफे से पहले आजमगढ़ गए थे अखिलेश यादव: सांसदी छोड़ने के फैसले से पहले अखिलेश यादव सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे थे. यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से मुलाकात की थी. इससे पहले रविवार को अखिलेश करहल गए थे और वहां भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की थी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा था कि आगे क्या करना चाहिए?

आजमगढ़ की संसदीय सीट या करहल की विधानसभा सीट के छोड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर तय किया जाएगा. उन्होंने उल्टे मीडिया से सवाल पूछते हुए कहा था कि आप बताइए मैं क्या करूं? अखिलेश ने कहा था कि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी राय बता दी, अब आगे का फैसला पार्टी तय करेगी.

जेल से विधानसभा का चुनाव जीते हैं आजम खान: सपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने इस बार का विधानसभा का चुनाव जेल के अंदर से लड़ा और जीता. इससे पहले वह 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़े और जीते थे. अब आजम खान ने सांसदी छोड़ दी है और रामपुर शहर सीट से विधायक बने रहेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking