खड्डा /कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को छेड़खानी, पाक्सो आदि विभिन्न गम्भीर मुकदमे में अलग अलग वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक शमसेर यादव, उप निरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल नित्यानंद सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद गिरी और महिला आरक्षी सुनीता यादव की टीम ने अलग- अलग मुकदमे में वारंटी अभियुक्त सोनू साहनी निवासी हनुमानगंज, श्यामदेव निवासी बुलहवा, योगेन्द्र निवासी बोधी छपरा, ध्रुवपती देवी निवासी बोधी छपरा और छोटेलाल निवासी रामपुर जंगल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…