News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2022  |  8:34 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के चलते गृह विभाग ने स्कूल और कालेज को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूल और कालेज छह फरवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। इससे पहले सरकार ने 30 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी जारी रहने के कारण शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद पांच जनवरी को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था।

सीएम योगी के निर्देश पर शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड का प्रकोप जारी रहने पर शिक्षण संस्थानों को फिर 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद शासन ने स्कूलों की बंदी की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जनवरी कर दिया। अब फिर से सभी स्कूल और कालेजों को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।

बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 7907 नए रोगी मिले हैं। वहीं 14993 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मिल रहे मरीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा रोगी स्वस्थ होने के कारण सक्रिय केस घटकर 65263 रह गए हैं। 17 जनवरी को प्रदेश में तीसरी लहर में सर्वाधिक 1.06 लाख सक्रिय केस थे। यानि 11 दिनों में 41353 मरीज घटे हैं। उधर 14 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब राज्य में संक्रमण दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking