News Addaa WhatsApp Group Join करें

गैंगस्टर एक्ट को चुनौती देने वाली दर्जनों याचिकाओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा ये बड़ी बात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2021  |  3:05 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगस्टर एक्ट को चुनौती देने वाली दर्जनों याचिकाओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा ये बड़ी बात!

गैंगस्टर एक्ट लगाने को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा एक केस पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जा सकती है. इसी के साथ हाईकोर्ट ने इससे संबंधित एक दर्जन याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इन याचिकाओं में एक केस होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की वैधता को चुनौती दी गई थी.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कोर्ट ने कहा इस आदेश में कोई अवैधानिकता नहीं है. अगर दर्ज प्राथमिकी से संज्ञेय अपराध बन रहा है तो उसकी विवेचना अवश्य होनी चाहिए. इसे रद्द नहीं किया जा सकता और आरोपियों को संरक्षण नहीं दिया जा सकता. ये दलील देते हुए कोर्ट ने रितेश कुमार उर्फ रिक्की व कई अन्य याचिकाएं खारिज कर दिया. जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस समित गोपाल की खंडपीठ ने ये आदेश दिया है.

फसाने की नीयत से दर्ज कराई गई एफआईआऱ

वहीं याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ केवल एक एफआइआर दर्ज है. ये एफआईआर उन्हें फसाने की नीयत से दर्ज कराई गई है. इसमें कोई विश्वसनीय, स्वतंत्र गवाह और साक्ष्य मौजूद नहीं हैं. इस मामले में कोर्ट से सभी को जमानत मिल चुकी है या गिरफ्तारी पर रोक लगी है.

न कोई गैंग, न कोई गैंग मीटिंग

याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि जमानत पर छोड़ने के आदेश के कारण गैंग चार्ट तैयार कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है. मामलों में पुलिस को न किसी गैंग का पता है और न ही अपराध करने के लिए गैंग की मीटिंग का कोई साक्ष्य है. पुलिस ने जमानत पर रिहाई को रोकने की नीयत से बिना किसी ठोस सबूत के इन लोगों को फंसाया है. वहीं सरकारी वकील का कहना था कि दर्ज प्राथमिकी से संज्ञेय अपराध बनता है, जिसकी विवेचना होनी चाहिए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking