News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 12, 2021  |  6:55 PM

1,146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज थाना क्षेत्र में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के गांव माघी भगवानपुर में ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा मुसहर व अनुसूचित जाति के परिवारों के धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है।सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हनुमानगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सूचना से अवगत होने के बाद हियुवा वाहिनी के जिला प्रभारी डाॅ. रामअधार राजभर ने इस पर विरोध जताया है और कहा कि कार्यकर्ता किसी भी सूरत में धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे।

रविवार को माघी भगवानपुर में धर्मांतरण की सूचना पाकर हियुवा के ब्लाक महामंत्री गंगासागर सिंह, जितेन्द्र सिंह, आनन्द चौहान, दीनानाथ व प्रदीप मिश्रा ने धर्मांतरण के फिराक में पड़े, उन परिवारों से कारण जानने के लिए परिवार से बातचीत कर धर्मांतरण न करने को समझाया। उपरोक्त सभी हियुवा के नेताओं ने हनुमानगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि माघी भगवानपुर निवासी मुसहर समुदाय के छोटेलाल, सुरेश, रोगी व अनुसूचित जाति विश्वनाथ सहित अन्य परिवारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए ईसाई मिशिनरी के लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। तहरीर में यह भी बताया गया है कि उन परिवारों के घरों से बैनर पोस्टर, बाइबिल की पुस्तक व लाकेट बरामद हुआ है। हियुवा के ब्लाक महामंत्री गंगासागर सिंह ने बताया है कि इसकी सूचना जिला प्रभारी डा. रामअधार राजभर, जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, तहसील प्रभारी अशोक सिंह को दे दी गई है। हियुवा नेताओं ने कहा है कि किसी भी कीमत पर ईसाई मिशिनरी का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।

देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking