News Addaa WhatsApp Group Join करें

अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 14, 2026  |  7:05 PM

391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़,मोतीपाकड़,जगदीशपुर, बरडीहा खुरहुरिया,महुअवा खुर्द, बैरिया,बगरादेउर,पिपरा,विशुनपुरा आदि जगहों पर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशाल जुलूस निकाला गया।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई के नेतृत्व में मोतीपाकड़ गांव से गांजे बाजे के साथ विशाल जुलूस निकाला गया यह जुलूस सहजौली टीकर अहिरौली नावापारा होते हुए सभा स्थल पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाटा के पूर्व विधायक पवन केडिया ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान का निर्माण कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया। उन्होंने भेदभाव और छुआछूत को खत्म करते हुए समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिलाया।भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कुशीनगर अयोध्या भाई ने कहा बाबा साहब की वजह से ही समाज के सभी वर्गों को पढ़ने का अधिकार मिला। उन्होंने देश के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा कायम करते हुए शोषितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है कि आज सभी लोगों को वोट देने का अधिकार मिला है।

संविधान बनने से पहले ‘रानी के पेट से राजा पैदा होता था’, लेकिन अब देश के हर व्यक्ति को वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सर ने किया।इस अवसर पर रामप्रताप,लक्षमण यादव, हरिकेश भाई, शिवकुमार यादव, हसरत अली,ममता सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking