News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में काँपे पशु तस्कर धाकड़ धवल ने टाइट की चाभी! सात दिन+एकानबे पशु+पांच तस्कर गिरफ्तार = धवल की कुशीनगर पुलिस की कामयाबी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 22, 2023  |  6:43 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में काँपे पशु तस्कर धाकड़ धवल ने टाइट की चाभी! सात दिन+एकानबे पशु+पांच तस्कर गिरफ्तार = धवल की कुशीनगर पुलिस की कामयाबी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर ।ये मैंने कब कहा कि मेरे हक़ में फैसला करें. अगर वो मुझसे खुश नहीं हैं तो मुझे जुदा करें.. मै उसके साथ जिस तरह गुजरता हूँ ज़िंदगी… उसे तो चाहिये कि मेरा शुक्रिया अदा करें…. यह पक्ति कुशीनगर पुलिस पर स्टिक बैठती है, जनपद में धवल की पुलिस ने बेजुबान पशुओं को बध के लिए बंगाल ले जा रहे पशु तस्करों के मंसूबे पर पानी डालते हुए मात्र सात दिनों में तीन थाना क्षेत्रों से राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते तस्करी के रास्ते ले जाए जा रहे एकानबे पशुओं को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराते हुए पांच पशु तस्करों के जेल के सलाखे में पहुंचाया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा लागतार अभियान चलाकर बेजुबान पशुओं को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराते हुए पशु तस्करों की कमर तोड़ने में ऊर्जा लगा रहे है। इस क्रम में मात्र केवल सात दिनों में राष्ट्रीय राज मार्ग के थानों,चोकियो पर विशेष निगरानी रखी गई जिसमे पंद्रह फरवरी को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छबीस प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को दबोचने में सफल टीम सफल हुई है। ठीक उसके तीसरे दिन उन्नीस फरवरी को थाना पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में हाईवे पर नाकाबंदी कर पेयतीस राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराया गया,लेकिन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए,फिर क्या कहना इस बरामदगी के मात्र एक दिन बाद इक्कीस फरवरी को थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर ही मुखबिर के सूचना पर बिहार के रास्ते बंगाल को ले जाए जा रहे पशुओं की खेप को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए तीस राशि गो वंश को बरामद करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यही सराहनीय कार्यवाही मात्र सात दिनों के अंदर की है।

क्या बोले एसपी धवल जयसवाल:

इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया की बेजुबान जानवरो की तस्करी पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है,सफलता भी मिल रही है,हर कीमत पर तस्करो के मंसूबे पर पानी डालते हुए पुलिस टीम अपनी फर्ज निभा रही है, जो आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking