News Addaa WhatsApp Group

वार्षिक परीक्षाफल: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए पुरस्कृत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 1, 2024  |  7:10 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वार्षिक परीक्षाफल: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए पुरस्कृत
  • कस्बे के स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर‌मीडिएट कालेज में सोमवार को गृह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा एवं पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

विद्यालय स्तर पर घोषित परिणामों में जूनियर वर्ग में शशांक पाण्डेय, हाईस्कूल वर्ग में यश पाण्डेय तथा इण्टर वर्ग में खुशी गुप्ता ने कक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किए। बीते सत्र 2022-2023 की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने विद्यालय की छात्रा काम्या गुप्ता, खुशी गुप्ता एवं दूसरे स्थान पर रही नेहा गुप्ता और चौथे स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा काव्या प्रजापति को मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह परिणाम आप सभी के परिश्रम, अनुशासन व दृढ़ संकल्प की देन है। इसी संकल्प के साथ सदैव अपने मार्ग को प्रशस्त करें। चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि सफलता में अति उत्साहित तथा असफलता में कभी निराश नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सी. पी. सिंह एवं संचालन नागेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्त ने आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष नत्थू शर्मा, सदस्य सोनू जायसवाल एवं विद्यालय के समस्त आचार्य एवं भैया बहिन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking