News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 31, 2026  |  6:38 PM

262 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा
कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अहम सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को थाना बरवापट्टी पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं सघन तलाश के दौरान मु0अ0सं0 104/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुखल प्रसाद पुत्र शिवपूजन प्रसाद, निवासी ग्राम अमवादीगर, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 352 एवं 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार,उपनिरीक्षक अच्छेलाल,कांस्टेबल आशुतोष यादव कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल रितेश कुमार शामिल हैं।
थानाध्यक्ष बरवापट्टी  उपेन्द्र कुमार ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking