News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 27, 2024  |  8:09 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रामकोला/कुशीनगर । आगामी पर्व के मद्देनजर रामकोला थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

बैठक में एडिशनल एसपी व कप्तानगंज उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से सभी से शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ पर्व को मनाने के लिए अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार का सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसार न करें। भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना व चौकी को सूचित करें। इन पर सोशल मीडिया सेल की निगहबानी बनी हुई है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि डीजे संचालक स्लो साउंड करके ही डीजे बजाये। मूर्ति निर्माण स्थलों पर पंडाल बिजली के तार के नीचे या उसके अंदर नहीं होना चाहिए, इसके साथ ही मूर्ति पंडाल के पास बालू, पानी आदि का व्यवस्था रखें। मूर्ति विसर्जन के समय भी सावधानी बरते।

इस अवसर पर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता, अपराध निरीक्षक इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव,उप निरीक्षक दिनेश यादव, आशीष यादव, अमरजीत चौहान, आशीष कुमार बारी, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शुक्ला, बिजली सिंह, हिमांशु सिंह, चंदन कुमार, मानवेंद्र यादव, लेखपाल दिलीप सिंह, रौनक सिंह, प्रदीप, रामसूरत यादव, अब्दुल साहबजादे उर्फ जुगनू , रणजीत मौर्या, मौलाना आबिद अली,व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, छेटेलाल वर्मा, छेदीलाल बरनवाल, ओम प्रकाश साहू, धीरज रौनियार सहित क्षेत्र के संभ्रांत व व्यापारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking