News Addaa WhatsApp Group Join करें

अराजक तत्वो ने तोड़ी बाबा साहेब की मूर्ति, प्रशासन के अश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 21, 2025  |  6:19 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अराजक तत्वो ने तोड़ी बाबा साहेब की मूर्ति, प्रशासन के अश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सितुहिया में लगे बाबा साहेब की मूर्ति को 20 अप्रैल सोमवार को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने पर समाज के लोग में आक्रोश व्याप्त हो गया।

आपके लिए और..- डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित...

जिससे समाज के लोग धरने पर बैठ गए। प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सितुहिया गांव में लगे बाबा साहेब की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर समाजसेवी हरिकेश भाई और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई व पूर्व जिलापंचायत सदस्य जवाहर लाल गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वही प्रदर्शन करने लगे।बाबा साहेब की मूर्ति को ठीक से बनवाने की मांग करने लगे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई ने कहा कि बाबा साहेब के मूर्ति के साथ इस तरह की लगातार घटनाएं सामने आ रही। इस तरह के कृत्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।जवाहर लाल गौतम ने कहा कि अराजकतत्वों द्वारा इस तरह का दुस्साहस किया गया है।जो कद्यापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन इन्हें चिन्हित कर इनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।उन्होंने दूरभाष पर उपजिलाधिकारी हाटा से बात कर मामले को अवगत कराया।हरिकेश भाई ने कहा कि समाज में इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस दौरान दलित समाज के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता…

हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking