News Addaa WhatsApp Group Join करें

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 4, 2026  |  6:16 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार WhatsApp

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को अपरांह नगर के एक मैरेज हाल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के पूर्व सांसद व गोरखपुर बस्ती मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। प्रत्येक सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता हिमांशु मिश्र ने कहा कि बसपा हर हर वर्ग की पार्टी है। यह पार्टी किसी से भी भेद भाव नही करती। उन्होंने कहा कि हम हर गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करने में लग जांय तथा बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा को जन जन तक तक पहुंचाने का कार्य करें। चुनाव करीब है। बैठक में भारी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र भारती व संचालन जयश्री प्रसाद ने किया।

हरेंद्र गौतम, शैलेश गुप्ता, जयश्री प्रसाद, प्रवीण कुमार गौतम, राजमंगल भारती, वेद प्रकाश, अवधनरायण गौतम, डा. बिमलेश कूमार, रपॅियुदृदीन, जुल्फिकार अली, विजय कुमार दूबे, बालमुकुंद मिश्र, दीपई सिंह, नन्दु साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking