हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के डीजे संचालक संघ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज आवाज, अश्लील गीतों के प्रसारण और निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,डी जे की ऊंचाई भी निर्धारित रहेगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उपकरण भी सीज किए जा सकते हैं।
बैठक में थानाध्यक्ष ने संचालकों से अपील की कि वे आयोजनों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और डीजे संचालकों के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है।
डीजे संचालकों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में डीजे संचालक मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…