News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: स्वतंत्रता दिवस पर औरैया के डीएम ने उल्टा फहरा दिया राष्ट्रीय ध्वज, यहां देखें वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2021  |  3:48 PM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: स्वतंत्रता दिवस पर औरैया के डीएम ने उल्टा फहरा दिया राष्ट्रीय ध्वज, यहां देखें वायरल वीडियो!

जहाँ एक तरफ पूरा देश 75वें स्वतंत्रता दिवस को जोश और उमंग से मना रहा है, इसी जोश और उमंग में कुछ जिम्मेदारी अधिकारी बड़ी लापरवाही भी कर रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे जिले के डीएम उल्टा तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहे तिरंगे में हरा रंग ऊपर है, जबकि केसरिया नीचे. हालाँकि डीएम ने इस वीडियो को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की टेस्टिंग के समय का वीडियो बताया है और बाद में तय समय पर राष्ट्रीय ध्वज ठीक कराकर फहराने की जानकारी देने के साथ वीडियो भी उपलब्ध कराया है.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

यहाँ देखे वीडियो!

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर औरैया के डीएम कार्यालय पर भी बड़ा आयोजन था। इस बड़े आयोजन में भी लापरवाही सामने आई है। यहां पर 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया। औरैया में स्वतंत्रता दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ उत्साह-उल्लास देखने को मिला। ककोर मुख्यालय में जिलाधिकारी ने झंडारोहण किया, लेकिन यहां तैयारियों में बरती गई लापरवाही से बड़ी किरकिरी हुई। राष्ट्रध्वज उलटा फहरा दिया गया। राष्ट्रध्वज में ऊपर की पट्टी केसरिया, मध्य सफेद और नीचे की पट्टी हरे रंग की और मध्य की सफेद पट्टी में अशोक चक्र, लेकिन यहां हरे रंग की पट्टी ऊपर रही। उल्टा झंडा फहराने के बाद उसे सलामी देने के लिए मातहतों ने हाथ भी उठा लिए। शायद हर रंग का महत्व नहीं पता था और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वीडियो डीएम सुनील कुमार वर्मा के कार्यालय के फोटोग्राफर ने जिला सूचना विभाग तथा औरैया जिला प्रशासन के ग्रुप में शेयर कर दिया। ककोर मुख्यालय पर फहराए गए उल्टे तिरंगे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के शेयर होने के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन के ग्रुप से इसको डिलीट किया गया। यहां पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा बांध दिया गया था, जिससे कि केसरिया रंग की जगह हरा रंग ऊपर की तरफ था। किसी ने भी ध्वजारोहण के समय इस पर ध्यान नहीं दिया। उल्टे ध्वजारोहण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।

जिलाधिकारी बोले-टेस्टिंग टाइम का वीडियो

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सुबह आठ बजे से पहले टेस्टिंग के टाइम का वीडियो है। उल्टा ध्वज फहराने जैसी कोई बात नहीं हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking