कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत पालिका क्षेत्र में कचरा मुक्त अभियान के तहत “दो स्वच्छ भारत में अपना योगदान “के तहत युवा बिग्रेड को इस अभियान से जोड़ते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल व ईओ संतोष कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाला गया l
उक्त रैली नगर पालिका कार्यालय से शुभारम्भ होकर नगर के हाइबे ओवर ब्रिज दीवानी न्यायालय, गाँधी चौक, सपहा मार्ग, पडरौना मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए पालिका कार्यालय पर समापन हुआ l इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में युवाओं का इस में योगदान महत्वपूर्ण हैं, इस अभियान से युवाओं को जोड़ क़र ही नगर व भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प पूरा होगा l इस लिए इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर कचरा मुक्त नगर व स्वच्छ भारत बनाया जाएगा l
इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सफाई प्रभारी श्रावण तिवारी, उग्रसेन प्रसाद, आशीष जायसवाल, समरजीत सही समस्त पालिका कर्मी व सफाई कर्मी मौजूद रहेंl
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…