तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध टूटने के बाद तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में पैदा हुए बाढ़ संकट के बीच प्रशासन ने राहत कार्यों को तेज कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक समय से भोजन और जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए उप जिलाधिकारी तमकुहीराज कुणाल गौरव की निगरानी में प्रशासनिक टीमें लगातार गांव-गांव पहुंच रही हैं। लेखपालों की अलग-अलग टीमों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को पका हुआ भोजन और राशन किट वितरित की जा रही है।
तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में जलभराव और आवागमन की समस्या उत्पन्न होने से ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। एसडीएम कुणाल गौरव स्वयं राहत व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और संबंधित राजस्व कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद जरूरत के अनुसार पका हुआ भोजन तथा राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों को तत्कालिक राहत मिल रही है।
हर जरूरतमंद तक पहुंचे राहत, एसडीएम ने संभाली कमान..!
उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जाएगी।
प्रशासन की सक्रियता के बीच लेखपालों और अन्य राजस्व कर्मियों की टीमें प्रभावित गांवों में लगातार भ्रमण कर रही हैं। बाढ़ के बीच प्रशासन की यह राहत पहल प्रभावित परिवारों के लिए फिलहाल बड़ी मदद साबित हो रही है।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…