News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर: एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए मनाए त्यौहार- अनिल कुमार सिंह,चौकी प्रभारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 24, 2023  |  5:40 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर: एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए मनाए त्यौहार- अनिल कुमार सिंह,चौकी प्रभारी

कुशीनगर । त्यौहार प्रेम सौहार्द के साथ मनाने के लिए होते हैं। त्यौहार को मनाते समय एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

उक्त बातें शनिवार को न्यूज अड्डा से बात चीत के क्रम में पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह ने मीडिया के माध्यम से आम लोगो से अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी बकरीद के पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर एक दूसरे से सुझाव, जानकारियां साझा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की सामूहिक रूप से खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी। जानवरों की कुर्बानी पर्दे में की जाएगी। सभी शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। बकरीद का त्यौहार प्रेम सौहार्द का पर्व है। त्योंहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की किसी भी प्रकार का माहौल खराब करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा सभी लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है,सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही सामग्री की पुलिस निगरानी कर रही है। आम आवाम से मेरा अपील है की आप सभी पुलिस का सहयोग करे। पुलिस आपके साथ चौबीस घंटे खड़ी है, शरारती तत्वों की चिन्हित करे,पुलिस को सूचित करे,सूचना गोपनीय रखते हुए, जांच करने की बाद कार्यवाही सुनिश्चित रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking