News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर: पीड़त को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता- अनिल कुमार सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2023  |  6:35 PM

1,354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर: पीड़त को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता- अनिल कुमार सिंह WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कुशीनगर। न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी,महिलाओं की सुरक्षा, अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा। उक्त बाते जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के नवागत चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में रविवार को कही।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण चौकी क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें ,किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने अनिल कुमार पर भरोसा जताते हुए पुलिस चौकी बहादुरपुर का प्रभार सौपा है। इसके पूर्व अनिल कुमार सिंह कोतवाली पडरौना में वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। इन्होंने गोरखपुर जनपद में कई थानों की थानाध्यक्ष के रूप में अपनी योगदान कर चुके है।

इस संवाददाता के एक प्रश्न के उतर में चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी,टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियाद वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है,इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking