News Addaa WhatsApp Group

बाइक सवार महिला का दुपट्टा पहिए में फंसा, गला कसने से गिरकर हुई बेहोश, मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 13, 2025  |  6:58 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाइक सवार महिला का दुपट्टा पहिए में फंसा, गला कसने से गिरकर हुई बेहोश, मौत
  • बाइक से पड़रौना की ओर बाइक से जा रहे थे पति- पत्नी, अचानक दुपट्टा पहिए में फंसा
  • नेपाल के निवासी हैं बाइक सवार दंपति

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा -नेबुआ मुख्य मार्ग पर मठिया मोड़ के पास टावर के समीप रविवार की दोपहर नेपाल देश निवासी अपने पति के साथ बाइक से कसया जा रही एक 40 वर्षीय महिला का मोटरसाइकिल के चक्के में दुपट्टा फंस जाने से गला कस गया और बेहोश होकर गिर पड़ी जहां उसे तुर्कहा स्थित सीएचसी ले जाया गया। जाचोपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

नेपाल के परासी चौराहा जिला नवल परासी की रहने वाली रीना गुप्ता 40 वर्ष मोटरसाइकिल पर अपने पति राजकुमार के साथ कुशीनगर जिले के कसया में किसी डाक्टर के पास दवा कराने जा रही थी, अभी पति- पत्नी ज्योही खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ- पड़रौना मुख्य मार्ग पर मठिया मोड़ और टावर के बीच पहुंचे एकाएक महिला के गले में लिपटा दुपट्टा पहिए में फंस गया और गला कस जाने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। राहगीरों की मदद से उसे एम्बुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने चेकअप उपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पति राजकुमार गुप्ता घर वालों को सूचना देने के बाद बदहवास स्थिति में नियति को कोस रहे हैं।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking