Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 28, 2026, 6:22 PM IST • अब तक 172 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल आयोजित हुई। अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा मयंक त्रिपाठी ने की।

चौपाल में खतौनी में चार लोगों के नाम में त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधार कराया गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना 2026-27 के पात्रों की सूची पढ़कर सत्यापन किया गया। राशन वितरण पर ग्रामीणों ने संतोष जताया।

Advertisement

सफाई कर्मी राजमणि प्रसाद द्वारा जुलाई माह की पुरानी फोटो दिखाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी अधूरी मिलने पर बीडीओ हरिश्चंद्र कौशिक से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi