सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के आसपास के क्षेत्रों में बारावफात/मीलादुन्नबी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह इस्लाम धर्म मे प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है क्योंकि मानवता को सच्चाई और धर्म का संदेश देने वाले पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म इसी दिन हुआ था साथ ही इसी तारीख को उनका देहांत भी हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि अपने इंतकाल के पहले वह बारह दिनो तक बीमार थे। उनकी याद में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दिन लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करके मोहम्मद साहब के दिखाए हुए रास्ते को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इसी क्रम में सुकरौली के आसपास के क्षेत्रों में पैकौली लाला, अवरवां, पड़री आदि अनेक स्थानों पर जुलूस निकाल कर त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…