Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

बासफोर महिला नहीं मिल सकीं मंडलायुक्त से, एडीएम ने लिया शिकायती पत्र

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 8, 2025, 6:51 PM IST • अब तक 144 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में 9 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मिलने की कोशिश कर रही बासफोर समाज की महिला कोईली देवी उनसे मिल नहीं सकीं। उन्होंने आवास सहायता को लेकर शिकायत पत्र सौंपने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों से रोका गया। बाद में एडीएम बैभव मिश्रा ने उनका शिकायती पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कोईली देवी, वार्ड नंबर 15 मुजहना हेतिम, नगर पालिका की निवासी हैं। वह अनुसूचित जाति बासफोर समुदाय से हैं और बताती हैं कि उन्हें आराजी संख्या 88 पर आवासीय पट्टा तो मिला है, लेकिन आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण घर निर्माण नहीं कर पा रही हैं।

Advertisement

उनका कहना है कि बरसात के मौसम में वे अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर तिरपाल लगाकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। वर्तमान में वह तहसील परिसर में बने बंदीगृह के बरामदे में परिवार सहित रह रही हैं।

मंगलवार को वह मंडलायुक्त से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थीं, लेकिन महिला कांस्टेबलों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें रोक लिया गया। वह शोर मचाती रहीं, लेकिन मंडलायुक्त समीक्षा बैठक समाप्त कर सीधे रवाना हो गए।

एडीएम वैभव मिश्रा ने कोईली देवी से उनका पत्र लिया और उसे उपजिलाधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया।

अब देखना यह है कि कोईली देवी को शीघ्र आवास की सुविधा मिलती है या उन्हें बंदीगृह के बरामदे में ही जीवन यापन करना पड़ेगा।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi