News Addaa WhatsApp Group Join करें

बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य बनाना सम्मेलन का उद्देश्य – आशुतोष मिश्रा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 6, 2025  |  6:19 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य बनाना सम्मेलन का उद्देश्य – आशुतोष मिश्रा

सास-बेटा-बहू सम्मेलन हुआ आयोजित

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कसया। सीएचसी कसया के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चकदेईया के परिसर में गुरुवार को सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित कर उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि सास-बेटा-बहू सम्मेलन कराने का उद्देश्य यह है कि मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य के लिये जरूरी है कि शादी के दो साल बाद पहले बच्चे के जन्म की योजना बनाई जाये। और दूसरे बच्चों में कम से कम तीन वर्ष का अंतराल अवश्य रखे। परिवार में सभी मिलकर एक साथ रहे। परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों का उपयोग कर खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक लेखा प्रबन्धक राकेश पांडेय पिंटू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं को जो भी सुविधाएं दी जा रही है उसका उपयोग आप सभी करे तथा कोई भी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत हो तो तत्काल अपनी आशाओं को सूचित करें। गर्भवती महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियो का स्वागत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वाती सिंह ने किया।आगन्तुकों के प्रति आभार एएनएम पूनम कन्नैजिया एवं सविता मौर्य ने व्यक्त किया।

इस दौरान आशा पुष्पा, होसिल, रिंकी,कुशमावती,अंजली, इसरावती, निर्मला,सरिता शर्मा,प्रेमलता,कुसुम,कविता आदि मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking