News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरी को सलाम! एसटीएफ के रणधीर सिंह को मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार लोकभवन में सीएम योगी ने किया सम्मानित, कुशीनगर में भी सेवा के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में निभाई थी अहम भूमिका

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2026  |  9:30 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरी को सलाम! एसटीएफ के रणधीर सिंह को मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार लोकभवन में सीएम योगी ने किया सम्मानित, कुशीनगर में भी सेवा के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में निभाई थी अहम भूमिका

कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान की कड़ी में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के जांबाज हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह को मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणधीर सिंह समेत प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी एक अक्टूबर को लोकभवन में मुख्यमंत्री द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने की पुष्टि की है।

आपके लिए और..- नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद,...

बताते चले कि सम्मान मिलने की खबर से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह कुशीनगर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यहां तैनाती के दौरान उनके कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पुलिस महकमे में सराहना होती रही है।

बहादुरपुर चौकी पर तैनाती के दौरान दिखाया था जज्बा..!

कुशीनगर में सेवा के दौरान रणधीर सिंह की तैनाती तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी पर भी रही। इस दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम द्वारा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की कार्रवाई में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही।
कर्तव्य के दौरान जोखिम उठाकर कार्रवाई को अंजाम देने और पुलिस की जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता से निभाने वाले रणधीर सिंह की इसी कार्यशैली को अब मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से सम्मान मिला है।
कुशीनगर से लेकर एसटीएफ तक पहचान
बहादुरपुर चौकी पर तैनाती के दौरान अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में सक्रिय रहने वाले रणधीर सिंह वर्तमान में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट में तैनात हैं। वीरता पुरस्कार मिलने के बाद कुशीनगर में उनके साथ काम कर चुके पुलिसकर्मियों और परिचितों में भी खुशी है।
रणधीर सिंह को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है, बल्कि कुशीनगर में उनके कार्यकाल की यादों को भी एक बार फिर चर्चा में ले आया है। लोकभवन में मुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान उनके पुलिस सेवा के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो

दो दिन में जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त करने का एसडीएम ने दिया निर्देश…

नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’
नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बांटी राहत सामग्री; बोले—संकट की घड़ी में…

दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव
दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव

हाटा, कुशीनगर। तहसील परिसर में गुरुवार को उस समय मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने…

जहां बाढ़ का पानी, वहीं पहुंच रही राहत की टीम एसडीएम की निगरानी में गांव-गांव मदद का सिलसिला जारी
जहां बाढ़ का पानी, वहीं पहुंच रही राहत की टीम एसडीएम की निगरानी में गांव-गांव मदद का सिलसिला जारी

कुशीनगर। बाढ़ की विभीषिका के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए सहारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking