रामकोला/ कुशीनगर । भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मजदूर संगठन द्वारा त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के मुख्य गेंट पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
त्रिवेणी चीनी मिल के महाप्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि आज से 70 साल पहले संघ विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने सन् 1955 में भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक व स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस के अवसर पर श्रमिकों के हित में भारतीय मजदूर संघ की भोपाल में स्थापना की। आज भामसं ने अपनी नीतियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण के चलते तेजी से विस्तार करने के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने कहा कि यह राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करते वाला संगठन है। मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव तथा मंत्री ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता और भगवान विश्वकर्मा जी तथा संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माला चढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य अभियंता अवधेश सिंह, रसायन अभियंता संजय तिवारी , आनंद नारायण मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, कमलराज मधोक, प्रेम सिंह, छट्ठू प्रसाद सहित चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…