कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्लोगन जारी किया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पूरे प्रदेश में एक साथ वर्चुअल रूप से स्लोगन जारी किया जिसका कुशीनगर के सभी सातों विधानसभाओं में 35 स्थानों पर भाजपा नेता सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़कर जनपद में स्लोगन जारी किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित स्लोगन लांच कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि 2017 के चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उसे सरकार ने पूरा कर दिया है।राज्य के अंदर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ था लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश से माफिया राज को पूरी तरह समाप्त कर दिया।कहा कि पांच वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी अपने लोक संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन का संकल्प लिया था. हमारी सरकार ने वह सारे वादे पूरे किए जो 2017 में हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र के माध्यम से किया था. हमें पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के सभी प्रत्याशियों को मिलेगा और कुशीनगर के सातों विधानसभाओं भाजपा की प्रचण्ड विजय के साथ ही उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…