News Addaa WhatsApp Group Join करें

भोजपुरी फिल्म तू निकला छुपा रूस्तम हुई रिलीज, खड्डा के एक सिनेमा हाल पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता पहुंचे

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 4, 2022  |  6:07 PM

1,304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी फिल्म तू निकला छुपा रूस्तम हुई रिलीज, खड्डा के एक सिनेमा हाल पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता पहुंचे

खड्डा/कुशीनगर । भोजपुरी फिल्म तू निकला छुपा रूस्तम रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म सरकार की दृढ- इच्छाशक्ति व पुलिस की सजगता पर फिल्माई गयी है। खड्डा के मंजूश्री टाकीज में शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने के मौके पर इसे देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

श्री सिद्धिविनायक फिल्म क्रिएशन द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘तू निकला छुपा रूस्तम’ को मऊ जिले निवासी बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनीं। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में शिव सिंह श्रीनेत ने काफी सलीके से अपनी भूमिका निभाई है। खड्डा से पढ़ाई लिखाई पूरी कर फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले शिव सिंह श्रीनेत ने अबतक पांच फिल्मों को किया है, जिसमें यह पहली फिल्म है, जो रूपहले पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पहले ही दिन से ऑडिटोरियम में पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए लोग उत्साह के साथ पहुंचे। निर्माता ने बताया कि यह फिल्म अपराध को समाप्त करने के लिए सरकार के दृढ़शक्ति और पुलिस की तत्परता पर आधारित है।

इस फिल्म के माध्यम से शराबबंदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया है। रिलीज के मौके पर फिल्म के अभिनेता शिव सिंह श्रीनेत, निर्माता/निर्देशक बृजेश कुमार सिंह के अलावा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजू तुलस्यान, निखिल जायसवाल, प्रमोद यादव, देवेन्द्र गुप्ता, सचिन, धर्मेंद्र, तबरेज, सुमित, अभिषेक, विशाल, ललित, विकास आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking