खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख कुशीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा के सातवें दिन विद्यालय के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया।
इस आयोजन के पूर्व बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि अपने आस- पास स्वच्छता का सन्देश देते हुए हम सभी को वातावरण को साफ़ रखने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। तमाम बीमारियों का एकमात्र उपाय स्वच्छता है। केवल सरकार के भरोसे न रहते हुए कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन एक घंटे इस कार्य पर समय देना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय, निर्भय मिश्र, मनीष राय, रामस्वरूप पांडेय, राहुल सहित अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…