News Addaa WhatsApp Group Join करें

फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, यहां चेक करें नए रेट्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2021  |  10:32 AM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, यहां चेक करें नए रेट्स WhatsApp
Responsive image

फेस्टिव सीजन से पहले आम आदमी को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी की है. तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था. इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के नए भाव
दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये, मुंबई में 844.50 रुपये से चढ़कर 899.50 रुपये हो गए. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई. पहले कीमत 900.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी.

19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है. मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है.

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

नेचुरल गैस के दाम 62 फीसदी बढ़े
आपको बता दें कि सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 62 फीसदी की बढ़ोतरी की है. तरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सरकार ने अक्टूबर-मार्च छमाही (अक्टूबर 2021 से मार्च 2022) के लिए नैचुरल गैस की कीमत बढ़कर अब 2.90 डॉलर mmbtu हो गई है. अप्रैल-सितंबर 2021 छमाही के लिए यह कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी.

CNG-PNG के भी बढ़े दाम
नेचुरल गैस के दाम बढ़ने से सीएनजी ( CNG), पीएनजी (PNB) और रसोई गैस (Cooking Gas) की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेडज (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के भाव 2.55 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की. वहीं, PNG (पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस) के दाम में 2.10 रुपये प्रति घन मीटर का इजाफा किया.

मंगलवार को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और PNG की खुदरा कीमत में तत्काल प्रभाव से 2-2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. मुंबई में सभी करों सहित अब CNG 54.57 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं पीएनजी का स्लैब एक के ग्राहकों के लिए 32.67 रुपये/एससीएम और स्लैब दो ग्राहकों के लिए 38.27 रुपये/एससीएम होगा.

गुजरात गैस लिमिटेड (GGL) ने भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है जो 5 अक्टूबर से लागू हो गया है. सीएनजी का दाम 3.65 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 2.12 रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़े हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking