News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP बोर्ड पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, जानें टैंपर प्रूफ पैकेट से कैसे निकला पर्चा, किस स्कूल से हुआ लीक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  10:51 AM

787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP बोर्ड पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, जानें टैंपर प्रूफ पैकेट से कैसे निकला पर्चा, किस स्कूल से हुआ लीक

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पेपर बलिया से ही आउट हुआ था. दो स्कूल के मैनेजर सहित एक अध्यापक और तीन कर्मचारियों ने मिलकर पेपर लीक किया था. इसके लिए उन्होंने टैंपर प्रूफ पैकेट को खोला था.

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

इस तरह पेपर को किया गया लीक: बलिया पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बेहद शातिर तरीके से टैंपर प्रूफ पैकेट पर लगी स्कूल और विषय के नाम की पर्ची को हटाया गया था. वहीं, पेपर का फोटो खींचने के बाद वापस पैकेट में वही पेपर डाल दिया गया था. जब डीएम और एसपी ने जांच किया तो सारे पैकेट चिपके हुए मिले थे.

इस तरह मामले का हुआ खुलासा: मामले का खुलासा तब हुआ, जब एसटीएफ की टीम ने दोबारा जांच की. जांच के दौरान परीक्षा केंद्रों पर गया अंग्रेजी के पेपर का एक पैकेट खुला हुआ मिला. मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  1. अरविंद कुमार
  2. आनंद नारायण चौहान
  3. अनूप यादव
  4. विकास राय
  5. बृजेश चौहान
  6. मनीष चौहान
  7. आजाद पांडेय
  8. विकास राय
  9. शाहिद अंसारी
  10. अनिल कुमार गोंड

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद आग की कानूनी कार्यवाही की जाएगी. इन आरोपियों में स्कूल मैनेजर, टीचर, स्टाफ, कोचिंग संचालक भी शामिल हैं. बता दें कि अब तक इस मामले में बलिया की नगरा थाना पुलिस 21 और सिकंदरपुर पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

29 मार्च को लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर: बता दें कि 29 मार्च को यूपी बोर्ड की दो बजे से होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था. इसके चलते 24 जिलों में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द करा दी गई थी. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इन 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा: यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा जिन जिलों में रद्द हुई हैं, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, शामली और एटा शामिल हैं. अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे आयोजित कराने का फैसला किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking