News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, यूपी में चुनाव प्रभारी होंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2021  |  2:34 PM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, यूपी में चुनाव प्रभारी होंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल यूपी में बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी होंगे। वहीं, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह होंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बता दें कि इसके अलावा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मणिपुर में बीजेपी के चुनाव प्रभारी होंगे। जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब के प्रभारी होंगे जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोवा में बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी 2017 के चुनाव परिणाम दोहराने का दावा कर रही है, लेकिन चुनावी राह इतनी आसान नहीं होगी।

यूपी में बीजेपी ने 2017 का चुनाव मुख्यमंत्री का चेहरा तय किये बिना लड़ा था और चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी ने गोरखपुर से पांच बार के सांसद और गोरक्षापीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। योगी बीजेपी के हिंदुत्ववादी चेहरा हैं। इस बार के चुनाव में भी बीजेपी योगी के चेहरे के साथ ही जाने वाली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking