कुशीनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे को कुशीनगर से पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि जनहित और कुशीनगर लोकसभा के विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक सक्रिय रहने वाले नेता विजय कुमार दूबे को पुनः प्रत्याशी घोषित होने से लोकसभा के कार्यकर्ताओं में जोश का स़चार हुआ है और हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव में एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से कमल खिलेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद विजय कुमार दूबे को पुनः लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव , जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, एडवोकेट सीता सिंह, विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह, रामसागर कुशवाहा,डा सीमा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने आरपीएन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…