News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली से भाजपा प्रत्याशी रंजना पासवान का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना सुनिश्चित!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 8, 2021  |  8:12 PM

1,800 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली से भाजपा प्रत्याशी रंजना पासवान का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना सुनिश्चित!
  • भाजपा समर्थित रंजना पासवान ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिल किया।
  • रंजना पासवान का निर्विरोध प्रमुख होना सुनिश्चित

सुकरौली/कुशीनगर | क्षेत्र पंचायत सुकरौली प्रमुख पद के चुनाव की काफी दिनों से चली आ रही ब्लाक प्रमुख की चुनावी सरगर्मी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही समाप्त हो गई सुकरौली ब्लाक अंतर्गत कुल 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होना सुनिश्चित था लेकिन सभी क्षेत्र पंचायतों सदस्यों को वोट डालने की मंशा धरी की धरी रह गई।

विकासखंड सुकरौली का क्षेत्र पंचायत प्रमुख अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 8 अनुसूचित जाति की महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनी गई थी लेकिन ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव के लिये सिर्फ एक ही पर्चा दाखिल हुआ भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी रंजना पासवान पत्नी महेंद्र पासवान द्वारा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन अधिकारी सुकरौली आश्विनी कुमार पाण्डेय के समक्ष पर्चा दाखिल किया गया लेकिन पर्चा दाखिला के अंतिम समय तक मात्र एक ही पर्चा दाखिल होने की वजह से रंजना पासवान को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय माना जा रहा हैै।वही भारतीय जनता पार्टी से समर्थित मोतीचक से प्रमुख पद की प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख मोतीचक स्वर्गीय प्रदीप सिंह की पत्नी अर्चना सिंह और हाटा ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी आरजू राव पत्नी सुधीर राव ने नामांकन दाखिल की इस मौके पर भाजपा के हाटा विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के चित्र महामंत्री श्री भागवत चौहान,जिला मंत्री भाजपा एवं सह प्रभारी बाबूनंदन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,केन यूनियन पिपराइच के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सत्यकाम पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र पांडे अहिरौली मंडल भाजपा के अध्यक्ष करुणाकर पांडे, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ नन्दू सिंह, सुकरौली के पूर्व प्रधान भाजपा नेता पत्रकार अशोक कुमार, आईटी सेल प्रमुख जय किशन यादव,हिंदू युवा वाहिनि के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, साधू शाही, राजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान रामसुमझ पासवान, महेन्द्र पासवान, कन्हैया पासवान, आनन्द वर्मा, सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। नामांकन के समय क्षेत्र पचायत परिसर पुरा पुलिस छावनी में तब्दील रही साथ ही सुरक्षा मे पुलिस मुस्तैद रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking