कुशीनगर | जिले के चौदह क्षेत्र पँचायत प्रमुख के पद पर सात जगहों पर भाजपा समर्थित उमीदवार को निर्विरोध होना तय देखा जा रहा है। वही सात जगहों पर घमासान है।
भाजपा उमीदवारों में कप्तानगंज से भाजपा के विशाल सिंह पुत्र अतुल सिंह, तमकुहीराज से श्रीमती अनुराधा राय पत्नी वशिष्ठ राय, फाजिलनगर से श्रीमती उर्मिला जायसवाल पत्नी राजेश जायसवाल, सुकरौली से श्रीमती रंजना पासवान पत्नी महेन्द्र पासवान, सेवरही से श्रीमती अन्नु तिवारी पत्नी धनन्जय तिवारी, हाटा से श्रीमती आरजू राव पत्नी सुधीर राव, मोतीचक से अर्चना सिंह पत्नी स्व० प्रदीप सिंह के खिलाफ किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी है, उम्मीद है कि इस दिन कुछ और पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है।
यहां होगा मुकाबला
कसया, खड्डा,नेबुआ नौरंगिया,पडरौना, रामकोला,विशुनपुरा, दुदही में जोरदार टक्कर हो सकता । शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर 3 बजे के बाद पता चलेगा कि इन ब्लॉक मे से भी किसी ने मैदान छोड़ा या सब जमे रहेंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा। नतीजे भी उसी दिन आएंगे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…