हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के प्रमुख चुनाव में प्रमुख पद के लिए विपक्षियों द्वारा अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी आरज़ू राव का ही केवल नामांकन दाखिल किया गया। जिससे आरज़ू राव का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया जहां दोपहर बारह बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी आरज़ू राव पत्नी सुधीर राव विधायक पवन केडिया, नपाध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, सुमित त्रिपाठी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अपराह्न तीन बजे तक किसी अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने से आरज़ू राव का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ कसया पीयूष कांत राय, बीडीओ भावना सिंह प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…