रामकोला/कुशीनगर। हरियाणा प्रदेश के चुनावी समर में तीसरी बार जीत हासिल करने पर रामकोला तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिला व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए हरियाणा की जनता ने तीसरी बार अपना विश्वास जताते हुए हैट्रिक लगाने का भाजपा को अवसर दिया। हरियाणा की जनता ने अपने मतदान के जरिये दीवाली पूर्व एक बहुत बड़ी तोहफा भाजपा को दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा भी बुलंद किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता, प्रतीक श्रीवास्तव, मण्डल मंत्री सौरभ अग्रवाल, दिनेश गोंड, शैलेश सिंह, मृत्युंजय पांडेय,अमित दुबे, चंद्रादित्य गोविन्द राव, विकास जायसवाल, अशोक जायसवाल, सुधाकर चौरसिया, धर्मेन्द्र कुशवाहा, देवेंद्र जायसवाल, लक्की श्रीवास्तव,लालबहादुर भारती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…