News Addaa WhatsApp Group Join करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर एयर पोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2021  |  1:40 PM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर एयर पोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनग (न्यूज अड्डा) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज रविवार सुबह 10:30बजे कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई मार्ग से हुआ l श्री मौर्य का निर्धारित कार्यक्रम देवरिया जनपद के पथरदेवा मे प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के वहां कार्यक्रम मे शामिल होना था l आज रविवार को सुबह डिप्टी सीएम श्री मौर्य का हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर ज्योही लैंडिंग किया और सीएम बाहर आये वहां पहले से मौजूद कुशीनगर सांसद विजय दूबे, स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया सहित भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर फूल मालाओ, बुके व गुलदस्ता आदि भेंट कर स्वागत किया l डिप्टी सीएम केशव मौर्य के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बाहर खड़े स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके, गुलदस्ता व गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया यहाँ स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता व समाजसेवी ओमप्रकाश जयसवाल ने गुलदस्ता भेंट किया और स्वागत किया इसके अलावा स्वागत करने वालों मे हिंदूयुवा वाहिनी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, प्रमिल गुप्ता टीएन राव, दिवेंदु मणि बाबू चकमा सहित मौजूद सैकड़ो बीजेपी कार्य कर्ताओ ने भी स्वागत किया l डिप्टी सीएम केशव मौर्य को एयरपोर्ट के बाहर ही पुलिस के जवानो ने गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ सलामी दी l उसके पश्चात श्री मौर्य सड़क मार्ग से देवरिया जनपद के पथरदेवा प्रदेश के क़ृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के गृह स्थान के लिये रवाना हो लिये l रास्ते मे दिवानी न्यायालय कसया के पास शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा कुशीनगर सतीश मणि त्रिपाठी के निर्देशन मे कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओ व समाजिक लोगो ने गाजे बाजे के साथ फूल मालाओ से स्वागत किया l इस मौके पर डिप्टी सीएम भी अपने वाहन से निकलकर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया इस मौके पर जिलाधिकारी कुशीनगर एस.राजलिंगम, उपजिलाधिकारी,एसपी सचिन्द्र पटेल,असिस्टेंट कमिशनर,ऐडीशनल एसपी,सीओ पियूष कांत राय, थानाध्यक्ष कसया अनिल उपाध्याय सहित जनपदीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे l डिप्टी सीएम पुनः पथरदेवा कार्यक्रम से वापस सड़क मार्ग से ही कसया आएंगे और हवाई मार्ग से लखनऊ के लिये रवाना होंगे l समाचार लिखें जाने तक डिप्टी सीएम वापस नहीं हुए रहे l

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking