रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला नगर पंचायत के सभागार में रामकोला भाजपा मण्डल की कार्यशाला का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी मार्कंडेय तिवारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान पार्टी के लिये समान रूप से महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब मतदाताओं के घर पहुँचेगे तो वह सूची को दुरूस्त करने की दिशा में कार्य करेंगे ही साथ ही साथ लोगों को प्रेरित कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा सकते हैं।संयोजक रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि एक विशेष अभियान के तहत मतदाता पुनरीक्षण एवं पार्टी सदस्यता के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी सदस्यता एवं मतदाता पुनरीक्षण के प्रति जागरूक होने के साथ ही मातृ शक्तियों को जागरूक करें।नये मतदाताओं को जोड़ने एवं परिमार्जन पर जोर दें।मण्डल प्रभारी हरि राय ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता के लिए अनेक टिप्स दिये।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव तथा संचालन मनोहर गुप्ता ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती,भाजपा नेता एम.पी.कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती,अनुसूचित मोर्चा के रविन्द्र प्रसाद, विश्वजीत गोविन्द राव, अनिरुद्ध खरवार,चन्द्रादित्य गोविन्द राव, राधेश्याम दीक्षित,विनोद खेतान, सुसिता देवी,दहारी प्रसाद, राजेश मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…